{"_id":"655ba95cf5ae5ddda1048bd4","slug":"corporation-changed-two-routes-passengers-going-from-badsar-to-chandigarh-worried-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-14192-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निगम ने बदले दो रूट, बड़सर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निगम ने बदले दो रूट, बड़सर से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री परेशान
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्यालय से होकर गुजरने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की दो बसों के रूट बदलने से स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमीरपुर डिपो की ओर से प्रथम नवरात्र से यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर से फोरलेन से होते चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए दिन के समय चार नए रूट अलाट किए थे।
इनमें दो रूट भोटा, बड़सर हाेते हुए ऊना से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए थे, लेकिन अब यहां से रूट वाया डंगार होने के कारण उपमंडल बड़सर एवं अन्य क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आदित्य, सोनाली, प्रतिभा, साक्षी, पंकज, राजकुमार और प्रदीप आदि ने कहा कि पूर्व में जो बसें बड़सर से ऊना होकर जाती थी अब वे बसें डंगार भगेड़ वाया किरतपुर होकर जा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस अड्डा हमीरपुर से चंडीगढ़ की जो बस सुबह हमीरपुर से 4:45 के करीब चलती है, उसका रूट बदलकर उसे अन्य रूट से भेजा जा रहा है, वहीं एक बस जो कि छह बजे के करीब सुबह हमीरपुर से चलती है, उसका भी रूट बदलकर अन्य जगह से भेजा जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपमंडलीय प्रबंधक हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि काफी सोच विचार कर रूट बदले गए हैं। वहीं, भोटा, मैहरे, बड़सर से होकर जाने वाले कोई रूट प्रभावित नहीं हुए हैं, क्योकि निगम द्वारा सुबह के समय लगातार बसों की सेवा आम नागरिकों को दी जाती है। अगर कोई शिकायत इस विषय में उनके पास आती है, तो इस पर विचार किया जाएगा, कहीं कोई समस्या आएगी तो उसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।