फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona warriors should be declared electricity board employees

कोरोना योद्धा घोषित हों बिजली बोर्ड कर्मचारी

Mon, 24 May 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन। राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर निराशाजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि विद्युत कर्मचारी कोरोना महामारी में दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि अब तक पूरे प्रदेश में कई कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और 6 कर्मचारियों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। इसमें एक 23 साल का जूनियर टी-मेट भी शामिल है जिसकी अभी 2 साल ही नौकरी हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से बिजली कर्मचारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने और प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाने की मांग की है। खरवाड़ा ने कोरोना संक्रमण से मारे जा रहे कर्मचारियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिजली बोर्ड कर्मचारियों को कोराना वॉरियर घोषित किया है। वहीं, हरियाणा में बिजली कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए बिजली कार्यालयों में कैंप लगाए जा रहे हैं और कोई भी कर्मचारी चाहे नियमित, आउटसोर्स या अनुबंध पर हो संक्रमित होने पर इलाज सरकार करवा रही है, 50 हजार रुपये की अग्रिम राशि उपचार के लिए स्वीकृत की जा रही है। खरवाड़ा ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 26 अप्रैल को 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के बिजली कर्मचारियों को कैंपों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाने के लिए राज्य सरकारों को आदेश जारी किए हैं। खरवाड़ा ने कहा कि अगर बिजली कर्मचारी और अधिकारी अधिक संख्या में कोरोना से संक्रमित होते हैं तो इसका सीधा प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed