फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona vaxination in hamirpur

पहले दिन जिले में 128 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगाए टीके, 260 का था लक्ष्य

Sat, 16 Jan 2021 07:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
corona vaxination in hamirpur
कोविड-19 वैक्सीन अभियान के तहत हमीरपुर में पहला टीका लगवाने वाले डॉ. अभिलाष सूद। साथ में मौजूद हैं ? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। देशभर में शनिवार को आरंभ हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत हमीरपुर जिले में भी पहले दिन तीन स्थानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन और नागरिक अस्पताल बड़सर में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। पहले दिन हमीरपुर में 100 और नादौन तथा बड़सर में 80-80 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। पहले ही दिन यह अभियान 50 फीसदी लक्ष्य को छू नहीं पाया।
विज्ञापन

हमीरपुर में महज 16, बड़सर में 64 और नादौन में 48 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन के टीके लगाए। कोरोना टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और उसके बाद सबसे पहले मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिलाष सूद को टीका लगाया गया। इसके बाद अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए गए। इस अवसर पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुभकामनाएं दीं। उधर, नागरिक अस्पताल नादौन में स्वास्थ्य कर्मी अमित कौशल और नागरिक अस्पताल बड़सर में आशा वर्कर अनीता को सबसे पहले टीका लगाया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के शुभारंभ पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रीतू शिटक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं जनसूचना अधिकारी सतीश शुक्ला और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी और कोरोना वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ मोहन ठाकुर ने माना कि पहले दिन कम लोगों ने टीके लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहले दिन टीके नहीं लगे उन्हें अगले चरण में टीके लगाए जाएंगे ताकि, लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद ही लगाया जा रहा टीका
टीकाकरण के लिए सरकार ने एक बहुत ही सुनियोजित एवं ऑनलाइन व्यवस्था बनाई है। इसमें ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद ही टीका लगाया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण में जिला के कुल 5238 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। हमीरपुर जिला में भी इसी व्यवस्था के तहत 18 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा एक फरवरी को 38 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इन सात दिनों में जिला के लगभग 5,238 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। अभी जिले में वैक्सीन की लगभग 3200 खुराक की खेप पहुंच चुकी है। बनिक ने बताया कि वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतराल में संबंधित व्यक्ति को लगाई जाएगी और इसके 14 दिनों के उपरांत उसमें विषाणु (वायरस) के विरुद्ध प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो सकेगी। इस 42 दिन की अवधि के दौरान और उसके उपरांत भी वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाइजेशन जैसी सावधानियां अपनानी होंगी। टीका लगाने के उपरांत निश्चित अवधि तक लाभार्थी को निगरानी में रखा जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed