{"_id":"606b0fc78ebc3ec39e72afd5","slug":"corona-impact-business-decreased-by-50-percent-hamirpur-hp-news-sml366459763","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर, 50 फीसदी घटा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर, 50 फीसदी घटा कारोबार
विज्ञापन
मीरपुर में खरीददारी करती युवतमयां।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर जिले में कारोबार पर नजर आने लगा है। कारोबार में 50 फीसदी तक की गिरावट आंकी गई है। सबसे ज्यादा गिरावट बिजली उपकरणों पर देखी जा रही है। वहीं, मनियारी और कपड़ों के मामले में भी कारोबार 50 फीसदी कम हो गया है।
इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं की मानें तो व्यापार पर 80 फीसदी तक का असर पड़ा है। लोग बाजार में नहीं आ रहे हैं और मोबाइल सहित कई उपकरण ऑनलाइन ही मंगवा रहे हैं। ऐसे में पहले लॉकडाउन ने उनकी कमर तोड़ी और अब कारोबार ठप है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लोग खरीददारी करने भी कम ही पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के कारोबारियों को 20 से 80 फीसदी तक प्रभाव पड़ा है। अब शादियों का सीजन और नवरात्र नजदीक आ रहे हैं तो कारोबारियों को कारोबार में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
50 फीसदी तक पड़ा प्रभाव: अश्वनी
कारोबारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण कारोबार में 50 फीसदी तक मार पड़ी है। कोरोना के डर से पूर्व के मुकाबले अब कम लोग दुकान में खरीददारी को आ रहे हैं। क्योंकि अब शादियों का सीजन भी आने वाला है तो कारोबार के बढने की उम्मीद है।