फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   corona case

एक दिन में इस साल सबसे अधिक 93 मामले, लोग नहीं पहन रहे मास्क

Fri, 29 Jul 2022 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona  case
हमीरपुर बाजार में बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को इस साल एक दिन में सर्वाधिक 93 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं सक्रिय मामले 419 हो गए हैं। जिले में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले चिंता का कारण बन गए हैं। अधिकतर लोग बिना मास्क के ही सार्वजनिक स्थानों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरटीपीसीआर जांच में 68 सैंपल जांचे गए। इनमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 419 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 87 पॉजिटिव निकले। जिले में अब तक कुल 24,365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल संक्रमितों में से 23,615 लोग ठीक हो चुके हैं। 330 की मौत हुई है। सात संक्रमित डीसीएच हमीरपुर में उपचाराधीन हैं, जबकि शेष 412 गृह संगरोध में हैं। शहर के मुख्य बाजारों में रोजाना भारी भीड़ उमड़ रही है। कोरोना संक्रमण से लोग बेपरवाह हो गए हैं। सार्वजनिक जगहों पर न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है, इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने लोगों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम की पालना करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed