फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cooperation in the campaign against drugs is a service to humanity: Bhagat Singh

नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग ही मानवता की सेवा : भगत सिंह

Thu, 21 Nov 2024 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 21 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Cooperation in the campaign against drugs is a service to humanity: Bhagat Singh
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के सम
हमीरपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच का संचालन डाॅक्टर विभा शर्मा ने किया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने संस्थान के विद्यार्थियों को वाॅर अंगेस्ट ड्रग से रू-ब-रू करवाया। इस मौके पर नशे के खिलाफ चलाए गए पुलिस के अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही नारायण सेवा है। नशे के खिलाफ कार्य ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। नशे से जंग लड़ने के वॉर अंगेस्ट ड्रग कार्यक्रम विशेष रूप से जिलाभर में चलाया गया है। इस अभियान के तहत शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया जा रहा है। अभियान का लक्ष्य नशे की बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकना है। युवा देश का भविष्य है, ऐसे में यह भविष्य मजबूत हो, इस सोच के साथ कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा पुलिस के दोस्त बनेंगे, तभी कार्यक्रम को अधिक कारगर तरीके से चलाया जा सकेगा। बतौर एसपी कार्यभार संभालने के वक्त सीएम सुक्खू ने नशे के खिलाफ सख्ती से काम करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि समाज में अधिकतर लोग नशे के खिलाफ हैं। नशे की कमाई उन्नति नहीं देती और इस काले कारोबार से जुड़े लोगों का अंत बुरा ही होता है। उन्होंने कहा कि युवा पुलिस के दोस्त बनकर ऐसे तस्करों की जानकारी दें। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों को नैतिक जिम्मेवारी का अहसास होता है। जिला पुलिस की नशे के खिलाफ लड़ाई समाज के लिए अहम है। आयोजन के लिए वह अमर उजाला फाउंडेशन के आभारी हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

-छात्रा अंशिका शर्मा ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित तौर पर होने चाहिएं। इस तरह के कार्यक्रमों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नशा एक बहुत बड़ी समस्या है। सभी को नशे के खिलाफ लड़ना चाहिए।

छात्रा शिवांगी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आरंभ किया गया वॉर अंगेस्ट ड्रग्स कार्यक्रम एक अच्छी पहल है। इस पहल के सकरात्मक परिणाम सामने आएंगे। वह पुलिस का हरसंभव सहयोग करेंगे।

छात्र संजीव कुमार ने कहा कि नशे से युवा वर्ग काफी प्रभावित हो रहा है। नशा समाज के लिए काफी घातक है। कोई भी कार्यक्रम बिना सहयोग के सफलता प्राप्त नहीं करता है।

छात्र दिवेश कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्हें कार्यक्रम से समाज के प्रति दायित्व का अहसास हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed