फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Controversy in state level sub junior badminton competition at Sai Sports Center

Hamirpur (Himachal) News: साई स्पोर्ट्स सेंटर में राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में विवाद

Sun, 28 Jul 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Controversy in state level sub junior badminton competition at Sai Sports Center
साईं खेल सेंटर अणु में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता में बरती जा रही अनिमिताओं को लेकर प्र
अधिक आयु के खिलाड़ी को कम आयु वर्ग की स्पर्धा में शामिल करने के लगाए आरोप
विज्ञापन

अभिभावकों ने बैडमिंटन एसोसिएशन से की शिकायत, नहीं हुआ समाधान

कहा, सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को बनाया गया है कोच और लाइनमैन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में लड़कों और लड़कियों की राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिभावकों ने अधिक आयु के खिलाड़ी को कम आयु वर्ग की स्पर्धा में शामिल किए जाने के आरोप लगाए हैं। यही नहीं कोच और लाइनमैन की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि अभी प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अहम जिम्मेदारी दिया जाना गलत है। शनिवार को प्रतियोगिता के समापन पर अभिभावकों ने हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन से इस संदर्भ में शिकायत की है। शिकायतकर्ता अभिभावकों गौरव, जगन कटोच, स्वरूप, निखिल आदि ने कहा कि हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता के दौरान मैच में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इससे विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से ऐसे कोच और लाइनमैन की नियुक्ति की गई है जो अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

जिस मैच में अनियमितताएं बरती गई हैं उसकी उन्होंने रिकॉर्डिंग रखी हुई है। यदि मैच में इस प्रकार की लापरवाही बरती जाएगी तो राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में अनुभवी खिलाड़ियों का चयन नहीं हो पाएगा। हालांकि, शिकायत पर एसोसिएशन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि मैचों में पारदर्शिता बरती जाएगी लेकिन अभी तक कोई भी सुधार नहीं हो पाया है। प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने जिलास्तर पर वर्ष 2008 की आयु के आधार पर भाग लिया था। अब उसकी आयु दस्तावेजों में 2010 बताई गई है। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल टूट रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि यदि कोई खिलाड़ी ऐसा निकलता है तो वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकता और उसे चार वर्ष तक बाहर किया जाता है, लेकिन एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ी के दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई है ।
विज्ञापन


बाक्स:
हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव शमी सोनी ने कहा कि अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित लड़कों और लड़कियों की राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान अभिभावकों ने एक खिलाड़ी की आयु के संबंध में शिकायत दी थी। ऐसे में एसोसिएशन की ओर से संबंधित खिलाड़ी के दस्तावेज और अभिभावकों से आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड को मंगवाया गया। दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्यूरी मेंबर ने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी के खिलाफ अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया जाता है तो दूसरे खिलाड़ियों के अभिभावक अपनी शिकायत पुलिस, प्रशासन सहित शिकायत निवारण कमेटियों के पास करवा सकेंगे। हमीरपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया था लेकिन एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ी के दस्तावेज जमा करवाकर उनकी जांच कर ली गई है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। अगर रेफरी और लाइनमैन शिकायत करते हैं तो खिलाड़ी को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed