{"_id":"66a111b2177063ca4102bd79","slug":"consumers-troubled-by-power-cuts-in-rangas-market-met-the-assistant-engineer-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132126-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार में बिजली कटों से परेशान उपभोक्ता सहायक अभियंता से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार में बिजली कटों से परेशान उपभोक्ता सहायक अभियंता से मिले
विज्ञापन
कहा, क्षेत्र में बार-बार बिजली कट लगने से झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल रंगस के तहत रंगस बाजार और आसपास के क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को व्यापार मंडल रंगस के सदस्यों और उपभोक्ताओं ने सहायक अभियंता के कार्यालय में पहुंच कर लिखित शिकायत पत्र सौंपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय सिंह, अतुल व सदस्य दविंद्र सिंह, वासुदेव शर्मा, पुरुषोत्तम व गोगी ठाकुर आदि ने कहा कि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में बिजली के कट लग रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इससे पूर्व वे कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समाधान न होने पर उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इस बारे में बिजली उपमंडल रंगस के सहायक अभियंता संदीप ने कहा कि गर्मी की अधिकता से कई बार लोड की समस्या आ जाती है। इसकी वजह से ट्रिपिंग आ जाती है। भविष्य में समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय लोगों को भी बाकायदा आश्वस्त करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।