फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Consumers of Taunidevi and Kotla should deposit electricity bills by 10

Hamirpur (Himachal) News: 10 तक बिजली बिल जमा करवाएं टौणीदेवी और कोटला के उपभोक्ता

Tue, 05 Dec 2023 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Dec 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर/बिझड़ी। विद्युत उपमंडल टौणीदेवी और कोटला के उपभोक्ताओं को बोर्ड ने लंबित बिजली बिलों का 10 दिसंबर तक भुगतान करवाने का समय दिया गया है। दोनों विद्युत उपमंडलों में लाखों रुपये के बिजली बिल लंबित चल रहे हैं। ऐसे में विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को 10 दिसंबर का बिलों का भुगतान करने का समय दिया है।
विज्ञापन




विद्युत उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता रमेश चंद ने कहा कि उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों की कुल बकाया राशि 16.70 लाख रुपये है। इसमें घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अभी तक लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे 10 दिसंबर तक कार्यालय के काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से कर भुगतान कर दें।
विज्ञापन




वहीं, विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 दिसंबर तक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन बहाल करने के लिए उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त फीस जमा करवानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed