फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of BDO office has not started even after two years

Hamirpur (Himachal) News: दो वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ बीडीओ दफ्तर का निर्माण कार्य

Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में है प्रस्तावित
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग और तत्कालीन मंत्री कंवर ने रखा था नींव पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में प्रस्तावित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। 3.30 करोड़ की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय भवन का शिलान्यास 10 अप्रैल 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और तत्कालीन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया था।

भवन निर्माण के लिए विभाग को 50 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसमें प्रथम किस्त के तौर पर विभाग के पास 10 लाख की राशि पहुंच चुकी है, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि शिलान्यास वाले स्थान पर विभाग की पांच कनाल निजी भूमि है। वर्तमान में खंड विकास अधिकारी कार्यालय मिनी सचिवालय में चलाया जा रहा है लेकिन निजी भवन न होने से कर्मचारियों को कार्य करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे में खंड विकास अधिकारी सुजानपुर राजेश्वर कुमार ने कहा कि टेंडर आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। आचार संहिता के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed