फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of Bassi-Tatahar road started using FDR technology.

Hamirpur (Himachal) News: एफडीआर तकनीक से बस्सी-तताहर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी से तताहर सड़क का निर्माण कार्य एफडीआर तकनीक से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने नारियल फोड़ कर किया।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक फुल डेप्थ रेक्मेलेशल एफडीआर मशीन से बनाई जा रही इस सड़क पर पहले दिन 150-200 मीटर सड़क को तैयार किया गया। बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी करीब 11 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण कार्य पर 9 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क का विस्तारीकरण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग भोरंज ने प्रथम चरण में साढ़े चार किलोमीटर सड़क को 10 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके उपरांत दूसरे चरण का कार्य शुरू होगा। उच्चतम क्वालिटी से बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य के शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीआर मशीन एक दिन में 700 से 800 मीटर सड़क को तैयार करती है। सड़क के बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को अवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। सड़क विस्तारीकरण निर्माण कार्य के शुभारंभ पर कनिष्ठ अभियंता भरेड़ी प्रवीण कुमार, भोरंज, विजय कुमार व सुनील मौजूद रहे।

कोट
सड़क विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। आने वाले समय में लोगों को अच्छी सड़क की सुविधा होगी। पहले चरण में साढ़े चार किलोमीटर सड़क भरेड़ी तक तैयार की जा रही है।
राजेश कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed