{"_id":"67b4d777301c733ae003908e","slug":"consignment-of-seeds-of-bitter-gourd-dani-french-bean-and-other-vegetables-arrived-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-148525-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करेला, डानी, फ्रांसबीन सहित अन्य सब्जियों के बीज की खेप पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करेला, डानी, फ्रांसबीन सहित अन्य सब्जियों के बीज की खेप पहुंची
Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर स्थित कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचा विभिन्न सब्जियों का बीज और मौके पर मौजूद कृषि प्रसा
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर के पास करेला, डानी, भिंडी, फ्रांसबीन सहित अन्य सब्जियों के बीजों की खेप पहुंच गई है। बीज को जिलाभर के कृषि विक्रय केंद्रों में भेजने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
किसान बीज लेने के लिए अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। किसान जल्द बीज लेकर समय पर इन बीजों की बिजाई कर सकते हैं। कृषि विभाग के पास फ्रांसबीन का बीज 100 किलोग्राम, भिंडी का 550 किलोग्राम, लाल मिर्च का तीन किलोग्राम, बैंगन का एक किलो, करेला का पांच किलोग्राम, डानी का पांच किलोग्राम, खीरे का सात किलोग्राम, टमाटर का दो किलोग्राम बीज पहुंच गया है, जबकि अन्य कई सब्जियों का बीज आना बाकी है।
कृषि विभाग का दावा है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। किसान इन बीजों की बिजाई करके अच्छी पैदावार ले सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिकी भी बेहतर होगी। जिला में करीब 36 कृषि विक्रय केंद्र हैं, जिनमें से करीब दस ही संचालित हो रहे हैं। बाकी के कृषि विक्रय केंद्र स्टाफ के अभाव में बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
कोट
विभिन्न सब्जियों के बीज आ गए हैं। कुछ सब्जियों के बीज आना बाकी हैं। बीजों को कृषि विक्रय केंद्रों में भेजा जा रहा है। यहां से किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग किसानों को बेहतर दामों पर अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाता है।
-डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हमीरपुर
हमीरपुर स्थित कृषि विक्रय केंद्र में पहुंचा विभिन्न सब्जियों का बीज और मौके पर मौजूद कृषि प्रसार अधिकारी संदीप। संवाद