{"_id":"680be1c8c0084725550c4cb9","slug":"congress-tried-to-suppress-ambedkars-thoughts-hansraj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154210-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने आंबेडकर के विचारों को दबाने का किया प्रयास : हंसराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने आंबेडकर के विचारों को दबाने का किया प्रयास : हंसराज
Sat, 26 Apr 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
डॉ भीमराव अंबेडकर के सम्मान में आयोजित जिला संगोष्ठी में विधायक हंसराज कोे पुष्प भेंट करते भाजप
हमीरपुर। जिला भाजपा हमीरपुर की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा जिला संगोष्ठी का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला मुख्यालय में हुआ। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज व प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्षा पायल वैद्य उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले जिला भाजपा इकाई ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के प्रति दो मिनट का मौन रखा और शोक संतिप्त परिवार के प्रति संवदेना प्रकट की।
मुख्य वक्ता विधायक हंसराज ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब आंबेडकर को सम्मान देने की बात आई तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे। जब डॉ. आंबेडकर की मृत्यु हुई तो उनके शव को मृत्यु स्थल तक हेलीकॉप्टर मार्ग से ले जाने का बिल कांग्रेस के नेताओं ने उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया, इस संकुचित मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भीमराव आंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डॉ. आंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया, जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए देशभर में आपातकाल लगाया और उस समय संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया।
इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री, कमलेश कुमारी, प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री, पूर्व महासचिव अजय रिंटू, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, कार्यक्रम के जिला संयोजक आदर्शकांत, सह संयोजक राजेश सहगल, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित जिलों के मंडलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।