फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress President Pratibha Singh will come to Hamirpur on 12

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 12 को आएंगी हमीरपुर

Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress President Pratibha Singh will come to Hamirpur on 12
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को हमीरपुर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संगठन संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। 12 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हमीरपुर में प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। इसके बेहतर आयोजन के लिए उपस्थित सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए है। हमीरपुर जिले के सभी पांचों ब्लॉक अध्यक्षों को प्रति ब्लॉक 300 से 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा और विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष रूप से शामिल होंगे। जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया जाना है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के अन्य नेता गांधी चौक हमीरपुर से रैली निकालते हुए टाउन हॉल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में प्रति विधानसभा क्षेत्र के 10 वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जिला हमीरपुर में विधानसभा चुनाव का भी शंखनाद किया जाना है। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने, कांग्रेस पार्टी की देश के लिए अर्जित उपलब्धियों का उल्लेख करने और वर्तमान में केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर सरकार को घेरने पर भी बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी विक्रम शर्मा डिक्की, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, सुनील बिट्टू, बलविंदर सिंह बबलू, डॉ. रतन डोगरा, अनिल वर्मा, नरेश ठाकुर, प्रमिला देवी समेत अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed