फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress leaders who called us sellable themselves kept giving offers: Ashish

हमें बिकाऊ कहने वाले कांग्रेस नेता खुद देते रहे ऑफर : आशीष

Sun, 30 Jun 2024 03:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders who called us sellable themselves kept giving offers: Ashish
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा लोगों के साथ। भाजपा।
कहा, सरकारी अमला भी सरकार की कठपुतली बना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अब तक हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। चाहे उनकी गारंटियां हों या उनके गृह जिले में होने वाले विकास कार्यों की बात हो। जब भी कोई चुनाव आता है तो कांग्रेस अपनी गारंटियों की बात तो करती है लेकिन उन्हें कब पूरा किया जाएगा यह नहीं बताती। इसके विपरीत मुख्यमंत्री इन सारे वादों की बात न करते हुए मुद्दे भड़काने की कोशिश करते हैं। जनता और क्षेत्र का विकास करवाने के बजाय यह सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है और सरकारी अमला भी जनता की सेवा छोड़कर सरकार के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। विधानसभा क्षेत्र सदर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम केंद्र बफड़ी और बलोह के अंतर्गत नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुलाकात कर उनसे सहयोग व समर्थन की अपील की। कहा कि जनता का आशीर्वाद ही इस लड़ाई में मेरी सबसे बड़ी ताकत है। विरोधी रोज नए-नए हथकंडे उन्हें बदनाम करने के लिए अपना रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है। जनता की अदालत में इसका फैसला जब भाजपा के पक्ष में होगा तब यह भलीभांति जान जाएंगे कि जनता झूठ व बरगलाने की राजनीति को जानती है और उससे ऊपर उठकर लोग आशीर्वाद देंगे। आशीष शर्मा ने कहा कि हमें बिकाऊ कहने वाले कांग्रेस सरकार के नेता खुद हमें उसे समय विभिन्न ऑफर देते रहे। राज्यसभा के चुनाव वाला एपिसोड हुआ था और सरकार गिरने के कगार पर थी। तीनों निर्दलीय विधायकों को अलग-अलग से विभिन्न लोभ दिए गए लेकिन अहंकारी और तानाशाह सरकार के साथ कोई नहीं गया और सरकार को यह भी बता दिया कि हम में से कोई भी बिकाऊ नहीं है। कुछ लड़ाइयां स्वाभिमान और आत्म सम्मान की होती हैं। यह लड़ाई भी हमीरपुर के आत्मसम्मान के लिए है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई प्रदेश कांग्रेस सरकार अब उसे वादे को भूल गई है। क्षेत्र में पेयजल की किल्लत के कारण त्राहि त्राहि मची हुई है, लेकिन सरकार के पास नई योजनाओं का कोई भी रोड मैप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed