{"_id":"66c4ad5b347c4a6b8905ce38","slug":"congress-leader-raised-questions-on-police-action-after-purse-theft-in-rally-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133955-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रैली में पर्स चोरी के बाद कांग्रेस नेता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रैली में पर्स चोरी के बाद कांग्रेस नेता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
विज्ञापन
जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया के एटीएम से भूंपल से 17 हजार की हुई थी निकासी
कांग्रेस नेता की सूचना के बावजूद पुलिस की ओर से नहीं जांची की गई सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस लाइन मैदान दोसड़का में हाल ही में आयोजित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं के पर्स चोरी मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिला महासचिव पवन कालिया का पर्स भी इस कार्यक्रम में चोरी हुआ था। पवन कालिया के एटीएम से 17 हजार की निकासी 16 अगस्त की शाम को भूंपल में एक एटीएम से हुई। इस बारे में उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रैलियों में जेब कटने की यह पहली घटना नहीं है। सरकारी रैलियों के साथ ही कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक रैलियों में चोरी करने वाला गिरोह लंबे समय से सक्रिय है। पुलिस को शिकायत के बावजूद इस गिरोह पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
हमीरपुर के पुलिस मैदान दोसड़का में 16 अगस्त को पुलिस बल और सीएम सुरक्षा बल की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की जेबें कटी हैं। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता व जिला कांग्रेस महासचिव पवन कुमार कालिया सहित पांच से अधिक लोगों के पर्स भी चोरी हुए थे। पवन कालिया के पर्स में कुछ कैश के साथ दस्तावेज भी थे। जिस दिन पर्स चोरी हुए थे उसी दिन साढ़े छह बजे पीएनबी कार्ड से भूंपल के एटीएम से पहले दस हज़ार और फिर सात हज़ार निकाले गए। इस बारे में पवन कालिया की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। कांग्रेस नेता का कहना है कि पुलिस को इस विषय पर सूचित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने इस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज तक नहीं जांची है। चोरी की घटना की शिकायत दोबारा लिखवाई गई जिसमें चोरी के बजाय पुलिस की ओर पर्स गुम होने की बात लिखे जाने की हिदायत दी गई। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में शिकायत दर्ज की गई है। नादौन थाना पुलिस को इस विषय पर एटीएम की फुटेज की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।