फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Condition of Medical College: There is no space left even to place a bed outside the Gynecology ward.

मेडिकल कॉलेज का हाल : गायनी वार्ड के बाहर बिस्तर लगाने की भी नहीं बची जगह

Wed, 11 Oct 2023 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Condition of Medical College: There is no space left even to place a bed outside the Gynecology ward.
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में गायनी वार्ड के बाहर एक की बिस्तर पर शिफ्ट दो महिलाएं। (
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल के गायनी वार्ड में कभी भी बिस्तर खाली नहीं मिलता। अब तो वार्ड के बाहर गैलरी और बरामदे में भी जगह नहीं बची है। गैलरी, बरामदे हर जगह बिस्तर लगे हुए हैं। गर्भवती और प्रसूता महिलाएं जमीन पर बिस्तर लगाए हुए हैं। वहीं, वार्ड के अंदर एक ही बिस्तर पर दो-दो महिलाओं को भर्ती किया गया है। प्रसुति के बाद महिलाओं को आयुष अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। चिकित्सक वहीं जाकर इन महिलाओं की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन



वहीं, गैलरी में जमीन पर बिस्तर लगाए गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कत हो रही हैं। यहां बार-बार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बरसात के बाद मौसम में हल्की ठंडक आ गई है। ऐसे मौसम में जमीन पर ठंड भी लगती है और कीड़ों का भी डर रहता है। महिलाओं शशि, सुषमा, अंजना, विपाशा, श्रुति, सुलेखा, संतोषी आदि ने कहा कि अस्पताल में गायनी वार्ड में सबसे ज्यादा दिक्कत है। यहां पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अस्पताल में आई महिलाओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अस्पताल में गायनी वार्ड में 40 के करीब बिस्तर लगाए गए हैं। वहीं, इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि जगह कम होने के कारण दिक्कत है। लेकिन, महिलाओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed