{"_id":"64a46fa55299e8ccb8016f66","slug":"complete-the-repair-work-of-kendriya-vidyalaya-nadaun-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-2492-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिशीघ्र पूरा करें केंद्रीय विद्यालय नादौन की मरम्मत का कार्य : बैरवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिशीघ्र पूरा करें केंद्रीय विद्यालय नादौन की मरम्मत का कार्य : बैरवा
Wed, 05 Jul 2023 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय नादौन में विद्यार्थियों के साथ संवाद करते जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा।
नादौन/हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) की बैठक मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संस्थान से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान समिति ने विद्यालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की।
उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसर में जारी मरम्मत कार्य अतिशीघ्र पूरा होना चाहिए। मरम्मत कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को भी बैठक में तलब करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अगर यह कार्य निर्धारित अवधि में पूरा नहीं हुआ तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए।
समिति ने कैमिस्ट्री लैब की मरम्मत के साथ-साथ स्पोट्र्स किट, प्रोजेक्टर्स एवं इंटरेक्टिव पैनल, कंप्यूटर लैब के लिए एसी और अन्य आवश्यक सामग्री की नियमानुसार खरीद तथा अन्य कार्यों को भी मंजूरी प्रदान की। उपायुक्त ने विद्यालय की चारदिवारी के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विद्यालय में शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों के संबंध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विभिन्न उपलब्धियों और विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक शकुंतला पटियाल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री, अन्य अधिकारी तथा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उपायुक्त ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
अग्निशमन प्रणाली के लिए 32.78 लाख जारी
उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक अग्निशमन प्रणाली स्थापित करने के लिए 32.78 लाख रुपये और बास्केटबाल कोर्ट के लिए 17.58 लाख की राशि भी सीपीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी गई है। विद्यालय में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए हिमऊर्जा के सहयोग से प्राक्कलन तैयार करने और बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण के संबंध में भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।