फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complaint to the Chief Minister about the officers who were absent from the meeting

Hamirpur (Himachal) News: बैठक से गैर हाजिर रहने वालेे अधिकारियों की मुख्यमंत्री से शिकायत

Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष बबली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें परिषद के सदस्यों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग मंडल टौणीदेवी के अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर जिला परिषद अध्यक्ष ने सवाल उठाए। बबली ने कहा कि एक्सईएन टौणीदेवी लगातार तीन बैठकों से अनुपस्थित रह रहे हैं, जिस कारण इलाके की सड़कों से संबंधित मुद्दों पर बैठक में चर्चा नहीं हो पा रही। शुक्रवार को आयोजित बैठक में लोनिवि के भोरंज मंडल से ही एक्सईएन बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा लोनिवि का अन्य कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और वन विभाग से भी कोई आलाधिकारी बैठक में उपस्थित न होने से जिला परिषद सदस्यों ने रोष जताया। वहीं, जाहू वार्ड से जिप सदस्य ने बैठक में कहा कि गत दिवस बारिश के कारण उनके वार्ड में काफी नुकसान हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी को दूरभाष पर दी। लेकिन, संबंधित अधिकारी ने उनसे फोन पर दुर्व्यवहार किया। प्रशासनिक अधिकारी की ओर से महिला सदस्य से दुर्व्यवहार करने, बैठक से अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों के पदनाम सहित एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा गया और इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। वहीं, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि कुछ लोगों ने जिला परिषद की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसे हटाने के लिए वह गत दिवस राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे, लेकिन बार-बार फोन करने पर बिजली बोर्ड से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर भी बैठक में खूब गहमागहमी हुई। एडीसी एवं परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सांजटा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जिला परिषद सदस्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाएं। बैठक के दौरान जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के जिला अंकेक्षण अधिकारी तिलक राज राणा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में जिला परिषद के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया।
विज्ञापन


बाक्स:
बैठक में यह मुद्दे भी उठाए-

जिला परिषद सदस्यों ने भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत, विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण, जाहू पुल के साथ रिटेनिंग वॉल के निर्माण और दूरदराज के गांवों में वर्षा शालिकाओं के निर्माण से संबंधित मुद्दे उठाए। इनके अलावा जिले में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं की स्थिति, खड्डों के चैनलाइजेशन एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा जनहित के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे आम लोगों से संबंधित हैं। इसलिए, इनके निवारण की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed