फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Commendable performance of District Hamirpur in Good Governance Index

Hamirpur (Himachal) News: गुड गवर्नेंस इंडेक्स में जिला हमीरपुर का सराहनीय प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Commendable performance of District Hamirpur in Good Governance Index
DPRO HAMIRPUR11:46 AM (4 HOURS AGO)to Vikram, usha, Anil, K, Surender, dpurexpress, Rav
हमीरपुर। जिला सुशासन सूचकांक यानी डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इस पुरस्कार के रूप में जिला हमीरपुर को 25 लाख रुपये की राशि मिली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला में आरंभ हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के डीसी-एसपी के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के लिए जिला के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और समस्त जिलावासियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, अधिकारियों-कर्मचारियों की पूरी टीम की मेहनत तथा सभी जिलावासियों के सहयोग से हमीरपुर को यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


सभी का आभार व्यक्त करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला हमीरपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अधिकारियोंं-कर्मचारियों की पूरी टीम लगातार समर्पण भाव से कार्य करेगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला सुशासन सूचकांक में आठ मूल विषय जैसे-आवश्यक बुनियादी ढांचा, मानव विकास, सामाजिक संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और आर्थिक प्रदर्शन आदि शामिल किए गए हैं। इनके अंतर्गत 19 मुख्य केंद्र बिंदुओं एवं 111 संकेतकों के आधार पर सभी जिलों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है। इन सभी मानकों में जिला हमीरपुर का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed