फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Collect real data of migrant workers

Hamirpur (Himachal) News: प्रवासी श्रमिकों का वास्तविक डाटा करें एकत्रित

Sat, 20 Apr 2024 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय ने दिए हैं राशन कार्ड प्रदान करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सर्वोच्च न्यायालय ने असंगठित क्षेत्र में कार्यरत और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला हमीरपुर में भी राशन कार्ड से छूटे ऐसे श्रमिकों की पहचान करके उन्हें राशन कार्ड प्रदान किए जाएंगे। आदेशों की अनुपालना के लिए एक प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, श्रम विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, शहरी विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग और श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों का वास्तविक डाटा एकत्रित करें। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे ऐसे श्रमिकों के राशन कार्ड पंचायतों के माध्यम से बनाए जाएंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों के श्रमिकों के कार्ड स्वयं खाद्य आपूर्ति विभाग बनाएगा।

अमरजीत सिंह ने कहा कि इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रवासी श्रमिकों का डाटा साझा करें। इसमें पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के संबंध में विभाग की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। एडीसी मनेश यादव, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी चंद्रवीर सिंह, श्रम विभाग, पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed