फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm tour

मुख्यमंत्री ने भोरंज में 80.60 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Mon, 02 Nov 2020 06:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना महामारी ने जीवनशैली को पूरी तरह से परिवर्तित कर दिया है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए फेस मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन करना अनिवार्य हो गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को कोरोना महामारी के कारण पिछले आठ महीनों के उपरांत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 80.60 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री के भोरंज विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को सबसे पहले स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए आईटीआई भोरंज में 1.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। जल जीवन मिशन के तहत 45.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली लगवालती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना, 12.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मलियान-सदरियाना उठाऊ पेयजल योजना और 1.87 करोड़ रुपये की लागत की अमरोह उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन की आधारशिला रखी। उन्होंने 3.12 करोड़ रुपये के व्यय से पूरी होने वाली समलाह-दसमल वाया टोहू सड़क, 8.34 करोड़ रुपये की लागत वाली मतलाना-बुहाना सड़क, 1.83 करोड़ रुपये की लागत से जंबेहड़ गांव तक जाने वाली टिक्कर खतरियां, दिम्मी सड़क, चैंथ खड्ड पर 2.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल और भोरंज में 3.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बस अड्डे की भी आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगवालती-बमसन उठाऊ पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण और स्तरोन्नयन से 144 गांवों को और इस क्षेत्र की 215 बस्तियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिससे इस क्षेत्र के लगभग 64 हजार लोग लाभान्वित होंगे। मलियान-सदरियाना उठाऊ जल आपूर्ति योजना के पूरा होने से लगभग 23 हजार लोग और इस क्षेत्र की 67 बस्तियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed