{"_id":"67a5088f17d3155e7e0a7654","slug":"cm-failed-to-maintain-order-lakhanpal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147581-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था बनाए रखने में सीएम विफल : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था बनाए रखने में सीएम विफल : लखनपाल
Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने गृह जिले में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रहे हैं। अगर हालात नहीं सुधरे, तो जनता के साथ सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिले में बीते दो माह में चोरी और आपराधिक वारदातों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हो गई है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन