{"_id":"5de7f9c58ebc3e54d032039c","slug":"cm-bharmour-inaugrate-hamir-utsab-hamirpur-hp-news-sml316548283","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम कल करेंगे हमीर उत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम कल करेंगे हमीर उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम कल करेंगे हमीर उत्सव का शुभारंभ
करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 7 को रात्रि सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राज्यस्तरीय हमीर उत्सव का शुभारंभ 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 6 दिसंबर को हमीरपुर उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या होगी, जिसमें पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल स्टार कलाकार होंगे। जबकि, 7 दिसंबर को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि होंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दिलबाग सिंह और हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा स्टार कलाकार होंगे।
इसके अलावा करीब 215 लोक कलाकार भी इस उत्सव में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री हमीरपुर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 6 दिसंबर को प्रात: करीब पौने दस बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और सर्वप्रथम अणु स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे झनियारा में ईवीएम भंडारण गृह (वेयर हाउस) का शिलान्यास, सासन में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण, हथली खड्ड के समीप आदेशक, गृह रक्षक वाहिनी के कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गसोता में पेयजल आपूर्ति योजना गसोता तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के लंबलू व खग्गल के लिए 33 केवी सब-स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन दोपहर बाद वे मटाहणी में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे और वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हमीरपुर में जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री शाम को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय हमीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे और देर सायं उत्सव की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह हमीरपुर में रहेगा। आगामी दिवस 7 दिसंबर, 2019 को प्रात: वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
बाक्स:
4.60 लाख में कंवर ग्रेवाल और 4 लाख में गाएंगे दिलबाग
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल 4.60 लाख, जबकि दिलबाग सिंह 4 लाख रुपये लेने के बाद हमीरपुर उत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि, हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा 1.25 लाख रुपये लेंगे। बीते वर्ष हमीर उत्सव पर तत्कालीन उपायुक्त ने 40 लाख की धनराशि खर्च की थी। वहीं इस बार बजट के अभाव में इस उत्सव को तीन के बजाय दो दिन कर दिया गया है। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने फिजूलखर्ची पर पूरी तरह नकेल कस दी है। जिसकी हर जगह प्रशंसा भी हो रही है।
---