{"_id":"612e77328ebc3e35e94a303d","slug":"clean-hands-on-the-jewelry-and-cash-of-the-attendants-from-the-gynecological-ward-of-the-medical-college-hamirpur-hp-news-sml3822605135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग वार्ड से तीमारदारों के गहनों व नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग वार्ड से तीमारदारों के गहनों व नकदी पर हाथ साफ
विज्ञापन
Clean hands on the jewelry and cash of the attendants from the gynecological ward of the medical college
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के स्त्री रोग वार्ड से शातिरों ने तीमारदारों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिए हैं। चोरी का का पता चलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, शिकायत के आधार पर सदर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की, लेकिन महिला के गहने व नकदी और एक अन्य पुरुष की नकदी नहीं मिली है।
मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि हमीरपुर अस्पताल में उसकी बहू उपचाराधीन है। बहू की देखभाल के लिए वह उसके साथ है। 29 अगस्त को उसने अपना पर्स बेड पर रखा था। इसी दौरान पर्स के भीतर से सात हजार रुपये, गहने, एटीएम, पैनकार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य कागजात चोरी हो गए। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारी से की।
जिसने उन्हें इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा। महिला ने अपने पति के साथ हमीरपुर थाना पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल आई व छानबीन की, लेकिन चोरी हुआ सामान नहीं मिला है। वहीं, अपनी उपचाराधीन पत्नी के साथ रुके एक व्यक्ति के पर्स से भी सात हजार रुपये गायब हो गए हैं। जबकि, कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हुआ है, लेकिन इन दोनों ने कहीं शिकायत नहीं दी। अब जब महिला के पर्स से गहने, नकदी व कागजात चोरी हुए हैं तो यह बात उजागर हुई है कि गायनी वार्ड में यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
चोरी के बारे में नहीं मिली कोई शिकायत : एमएस
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चौहान ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। अगर शिकायत आती है या ऐसा है तो इस बारे में उचित जांच की जाएगी।
मामले की गहनता से हो रही जांच : एसएचओ
थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि महिला ने अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड से उसका पर्स चोरी होने की शिकायत दी है। मामले की जांच करने के लिए पुलिस गई है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।