{"_id":"64f0e2b666c6314479083e44","slug":"classes-will-not-be-held-in-medical-college-for-a-week-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-7151-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सप्ताहभर नहीं लगेंगी मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सप्ताहभर नहीं लगेंगी मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक सप्ताह तक केवल एमबीबीएस नए शैक्षणिक सत्र 2023 के प्रशिक्षु छात्र कॉलेज आएंगे। इस दौरान अन्य शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थियों को अवकाश घोषित कर दिया गया है। एक सितंबर से सात सितंबर तक अन्य शैक्षणिक सत्र के विद्यार्थी छुट्टी पर रहेंगे। न्यायालय, एनएमसी व यूजीसी के आदेशानुसार यह अवकाश घोषित किया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि नए शैक्षणिक सत्र के छात्रों को कॉलेज के वातावरण को समझने का समय मिल जाए। वहीं उन्हें इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है, इस बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में रोजाना गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया जाएगा। एक सितंबर को सुबह 10 बजे कॉलेज के प्राचार्य की ओर से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक परिचय स्पीच, 11 से 12 बजे तक डॉ. आरएस शर्मा की ओर से इंट्रोडक्शन टू एमबीबीएस प्रोग्राम एंड आईएमजी, 12 बजे से एक बजे तक पीटीए का गठन और दो से पांच बजे तक अस्पताल और कैंपस का विजिट किया जाएगा। दो सितंबर को सुबह 10 बजे से एक बजे तक डॉ. निशा शर्मा, डॉ. प्रियंका सूद, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. संचित चौधरी की ओर से स्किल मॉडयूल कार्यक्रम होगा। इसमें दो ग्रुपों में फर्स्ट ऐड पर बताया जाएगा। वहीं, कंन्सेप्ट ऑफ बॉयो सेफ्टी, बॉयो वेस्ट मैनेजमेंट पर डॉ. मोहन, डॉ. सतीश द्वारा जागरूक किया जाएगा। दो बजे से 3:30 बजे तक डॉ. शुरति आनंद की ओर से एंटी रैगिंग पर जागरूकता और 3:30 से पांच बजे तक डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री की ओर से लिंग भेदभाव पॉलिसी व हॉस्टल नियमों के बारे बताया जाएगा। चार सितंबर को सुबह दस बजे से एक बजे तक स्किल मॉडयूल और कंन्सेप्ट ऑफ बॉयो सेफ्टी, बॉयो वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरूक किया जाएगा। दो बजे से डॉ. सुभाष चंद्र की ओर से और 3:30 से पांच बजे तक निशा गुप्ता की ओर से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। पांच सितंबर को डॉ. प्रियंका सूद , डॉ. निशा शर्मा की ओर से स्किल मॉडयूल बीएसएल के बारे में बताया जाएगा। वहीं, डॉ. दिव्या, डॉ. चमन द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो से 3:30 बजे तक डॉ. संजय चंदेल व 3:30 से पांच बजे डॉ. शीशपल सिंह ठाकुर द्वारा जागरूक किया जाएगा। छह सितंबर को भी विभिन्न चिकित्सकों की ओर से गेस्ट लेक्चर व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बारे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, एनएमसी व यूजीसी के आदेशानुसार एमबीबीएस के बैचों को अवकाश दिया गया है। महज एमबीबीएस का नया बैच 2023 कॉलेज आएगा।
विज्ञापन