{"_id":"5e8f3a9c8ebc3e6ff06bcba2","slug":"circle-outside-the-bank-hamirpur-hp-news-sml329984465","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर भीड़ से बचने के लिए लगाए गोले, एटीएम भी रोजाना सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर भीड़ से बचने के लिए लगाए गोले, एटीएम भी रोजाना सैनिटाइज
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना करते बैंक उपभोक्ता।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। कांगड़ा सहकारी बैंक प्रबंधन खुद और अपने उपभोक्ताओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की एडवाइजरी का पालन करने के अलावा अपने स्तर पर जरूरी कदम उठा रहा है। कोरोना वायरस के कारण जहां अधिकतर लोग नकदी पकड़ने से परहेज कर रहे हैं, वहीं इस बैंक के अधिकारी व कर्मचारी ग्राहकों से बेझिझक लेनदेन कर रहे हैं। नादौन स्थित केसीसी बैंक की शाखा के अधिकारी बैंकिंग के लिए अन्य बैंकों के सामने बेहतर उदाहरण पेश कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन ने कोरोना से बचाव के लिए कड़े कदम उठाए हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से लोगों को पैसे के लेनदेन के लिए सोशल डिस्टेंस चिन्ह बनाकर अपने बैंक उपभोक्ताओं के लिए बेहतर सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
सरकार तथा बैंक प्रबंधन के दिशा निर्देशानुसार बैंक उपभोक्ताओं के लिए कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए बैंक भवन को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। बैंक परिसर में स्थापित एटीएम को भी हर रोज सैनिटाइज किया जा रहा है। केसीसी बैंक के शाखा प्रबंधक एमएल धीमान ने बताया कि उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि प्रशासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करें। इसके साथ ही ग्राहकों व बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।