फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Choose your career by balancing your interests and abilities: Rangda

रुचि और क्षमता के बीच संतुलन स्थापित कर चुने कॅरिअर : रांगड़ा

Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (उत्कृष्ट) टौणी देवी के कॅरिअर काउंसलिंग सेल ने शनिवार को एक कॅरिअर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में विद्यालय के अतिरिक्त दो निजी स्कूलों के कुल 101 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरियर के विविध विकल्पों से अवगत कराना तथा उन्हें अपनी रुचि, योग्यता और उपलब्ध अवसरों के संतुलन के आधार पर सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन के इस महत्वपूर्ण चरण में गंभीरता और सजगता से निर्णय लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कॅरिअर का सही चयन तभी संभव है, जब विद्यार्थी अपनी रुचियों, क्षमताओं और उपलब्ध अवसरों के बीच संतुलन स्थापित कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को आत्म मूल्यांकन करने, अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने तथा भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में अभिभावकों, शिक्षकों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। कॅरिअर काउंसलिंग सेल की नोडल अधिकारी रेखा ने विद्यार्थियों को झुंड मानसिकता से बचने के लिए सचेत करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी की क्षमता और रुचि अलग होती है, इसलिए कॅरियर का चयन भी व्यक्तिगत होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed