{"_id":"62c71dc0aa702a051a0667b9","slug":"chitta-recovered-hamirpur-hp-news-sml41452249","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में तीन आरोपियों से चिट्टा बरामद, पुलिस में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में तीन आरोपियों से चिट्टा बरामद, पुलिस में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत दो स्थानों पर तीन युवकों से 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम गश्त के दौरान नादौन के निकटवर्ती गांव कलूर के पास सड़क किनारे बने एक शेड में बैठे दो युवकों की जब पुलिस ने तलाशी ली तो उनसे छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान गुलशन तथा विनय निवासी गांव मोवालघाट, नादौन के रूप में हुई। वहीं बटराण कांगू सड़क पर साईं पुल के पास एक बाइक सवार अंशुल शर्मा निवासी गांव डरोला की जब तलाशी ली तो उससे 5.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेन ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है। इस बात की छानबीन की जा रही है कि इस नशीले पदार्थ को सप्लाई करने के पीछे किन लोगों का हाथ है।