Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children will study with ECCE kit in PM Shri schools

Hamirpur (Himachal) News: पीएमश्री स्कूलों में ईसीसीई किट से होगी नौनिहालों की पढ़ाई

Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बवीता चंदेल
विज्ञापन


हमीरपुर। जिले के छह प्राथमिक पीएमश्री स्कूलों में अब नौनिहाल ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) किट से पढ़ाई करेंगे। तीन से छह वर्ष के विद्यार्थियों का स्कूल स्तर पर विकास करने के लिए इन किटों का आवंटन होगा।
इससे स्कूल स्तर पर खेल-खेल में और अन्य गतिविधियों के माध्यम से पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। प्री प्राइमरी कक्षा में दाखिल तीन से छह वर्ष के तक के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में प्रवेश से पूर्व भाषा कौशल में सुधार, अंक समझने, लिखने में निपुण बनाने के लिए किटों को बनाया गया है, ताकि बाल्यावस्था की शिक्षा को रोचक बनाया जा सके। वहीं, स्कूलों में प्रथम चरण के दाखिले (प्री प्राइमरी) में ही नौनिहालों का पंचकोषीय विकास किया जा सके।
विज्ञापन

इन किटों का आवंटन जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर की ओर से किया जाएगा। छह स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार नौ किट दी जाएंगी। वहीं, जिस स्कूल में संख्या अधिक होगी, उसमें एक साथ दो किट्स प्रदान की जाएंगी, जिससे स्कूल स्तर पर सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। ईसीसीई किट बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करती है और उनके विकास को बढ़ावा देती है, जिससे उन्हें बाद में स्कूल में पढ़ाई करने में कठिनाई नहीं होती, क्योंकि किट शिक्षा को मजेदार और आनंददायक बनाती है, जिससे बच्चे सीखने में अधिक रुचि रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ईसीसीई किट

ईसीसीई किट में विभिन्न प्रकार के खिलौने और शैक्षिक सामग्री शामिल होती है, जो बच्चों के शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास को बढ़ावा देती हैं। इसमें रंगीन पुस्तकें, गणित की सामग्री, कला और शिल्प के उपकरण और विभिन्न प्रकार के खेल शामिल होते हैं।




कोट

छह प्राथमिक पीएमश्री स्कूलों में तीन से छह वर्ष तक के विद्यार्थी ईसीसीई किट से पढ़ाई करेंगे। विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाने और उनका सर्वांगीण विकास करने के लिए किट को तैयार किया गया है, ताकि पहली कक्षा में दाखिले के उपरांत उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत न हो।
-भवानी सिंह, जिला समन्वयक प्री प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed