फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children told the model how to make electricity from pine leaves

Hamirpur (Himachal) News: बच्चों ने मॉडल से बताया कैसे बनाएं चीड़ की पत्तियों से बिजली

Fri, 22 Sep 2023 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं में वीरवार को 31वां बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ समाज सेवक और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और इस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान के लिए मार्गदर्शन किया। दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन में उपमंडल हमीरपुर के 95 निजी और सरकारी स्कूलों के 690 विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों व मॉडलों की प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। प्रथम दिन विद्यार्थियों ने पारिस्थितिक तंत्र थीम पर वर्षा के पानी का भंडारण, रसोईघर के गंदे पानी का पुन: प्रयोग, सोलर ऊर्जा का प्रयोग, चीड़ की पत्तियों से बिजली बनाना और घरों से निकलने वाले कचरे की खाद, बायोगैस आदि मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। यह सम्मेलन बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता को प्रदान करने और उनके कल्पना को आकार देने का अवसर प्रदान करता है। इसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को आसपास के भौतिक और सामाजिक वातावरण से जोड़कर स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई और सीखने के तरीके में बदलाव लाना है। बाल विज्ञान बाल विज्ञान सम्मेलन में प्रधानाचार्य शैली शर्मा, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, विज्ञान अध्यापक संघ प्रधान विकेश कौशल, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक अश्विनी चंबयाल, सुनील कुमार, उत्तम चौधरी, विशाल व पंकज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed