{"_id":"6504b3765ca1c8658e073cc7","slug":"children-put-up-an-exhibition-of-models-in-the-childrens-science-conference-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8511-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों ने लगाई मॉडलों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों ने लगाई मॉडलों की प्रदर्शनी
Sat, 16 Sep 2023 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में शुक्रवार को 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने किया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों में कुछ बनने और कुछ करने का जज्बा है तो ऐसे छात्रों की अध्यापक मदद करें।बाल विज्ञान सम्मेलन में उपमंडल सुजानपुर के सरकारी एवं निजी 42 स्कूलों के 270 छात्र भाग ले रहे हैं। विधायक ने विज्ञान विषय पर आधारित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बच्चों से बातचीत की। बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थी जूनियर, सीनियर, सीनियर सेकेंडरी वर्ग और गणित ओलंपियाड में भी तीनों वर्ग में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान विक्रम कौशल, महासचिव विपिन कुमार स्कूल प्रधानाचार्य डॉ रतन चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाल विज्ञान सम्मेलन में बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों को मुख्यातिथि ने सराहा। हिमाचल में हो रहे भूस्खलन पर विज्ञान कैसे बचाव कर सकता है, ऐसी तमाम प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन