{"_id":"665095b3f01993411f08271e","slug":"children-of-bhoranj-school-will-brighten-their-future-in-table-tennis-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-128273-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज स्कूल के बच्चे टेबल टेनिस में उज्ज्वल करेंगे अपना भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज स्कूल के बच्चे टेबल टेनिस में उज्ज्वल करेंगे अपना भविष्य
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
भोरंज स्कूल में टेबल टैनिस कोर्ट का शुभारंभ करते स्कूल स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
Link Copied
प्रधानाचार्य ने स्कूल में टेबल टेनिस खेल सुविधा का किया शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज/जाहू (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के बच्चे अब टेबल टेनिस खेल में अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे। स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर पर खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए टेबल टेनिस की सुविधा मुहैया करवाई। स्कूल में टेबल टेनिस खेल का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि भोरंज स्कूल के छात्रों के चहुंमुखी विकास की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, बास्केटबाल, बैडमिंटन के बाद अब टेबल टेनिस खेल के लिए उन्नत स्तर की सुविधा दी गई है। इन खेलों में खिलाड़ियों को अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके लिए स्कूल में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस एक राष्ट्रीय खेल है। अगर स्कूल स्तर पर इस खेल के अच्छे परिणाम निकले तो भोरंज स्कूल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस दौरान शारीरिक शिक्षक दिनेश सिंह, पटियाल, प्रवक्ता विशवेश कौशल, कल्पना राणा, भाषा अध्यापिका नीता देवी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।