फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children looked excited to see the Vice President, stunned by the magician's artistry

Hamirpur (Himachal) News: उपराष्ट्रपति के दीदार को उत्साहित दिखे बच्चे, जादूगर की कलाकारी से हुए दंग

Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Children looked excited to see the Vice President, stunned by the magician's artistry
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ को चंबा थाल देकर सम्मानित करते हुए।(संवाद
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में संचालित एक से श्रेष्ठ योजना के 500वें केंद्र के शुभारंभ पर पुलिस लाइन मैदान दोसड़का में आयोजित कार्यक्रम में हजारों बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दीदार के लिए भी बच्चे उत्साहित नजर आए। उपराष्ट्रपति के संबोधन से पहले यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू का शो, मिमिक्री कलाकारों ने भी बच्चों को खूब गुदगुदाया। उपराष्ट्रपति तय समय से 50 मिनट देरी से पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों का मनोरंजन कलाकारों ने किया। एक से श्रेष्ठ पहल के तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सैकड़ों केंद्रों में अक्तूबर 2021 से बच्चों को निशुल्क कोचिंग ग्रामीण स्तर पर दी जा रही है। इसके लिए बच्चों को निशुल्क बैग, प्रोटीन और शिक्षकों को लैपटॉप दिए गए हैं। सुबह 10 बजे ही पुलिस लाइन का मैदान पूरी तरह से भर गया था। आने वाले हर व्यक्ति की जांच पुलिस की ओर से की जा रही थी। हर व्यक्ति को अंदर महज मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति थी। कांगड़ी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। जिन्हें देखकर उपराष्ट्रपति स्वयं को रोक नहीं पाए और वहां जाकर हाथ ऊंचे कर नाचे। उसके बाद उन्होंने सांसद मोबाइल सेवा में जाकर जांच करवाई और योजना के बारे में जाना। स्टेज पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। उप राष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को हिमाचली टोपी, शॉल और चंबा का थाल देकर सम्मानित किया गया गया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने यहां बच्चों को बैग और शिक्षकों को लैपटॉप वितरित कर योजना के 500वें केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं बच्चे.....
एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम को देखने आई हूं। यहां पर हमारे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उपराष्ट्रपति आएं हैं। अध्यापकों के साथ सुबह यहां आए और कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिका, कक्षा चौथी, राजकीय प्राथमिक स्कूल जख्योल।



सुबह यहां आए और पुलिस ने पूरी जांच की। लड़कियों की जांच अलग से महिला पुलिस ने की। उसके बाद कुर्सियों पर बैठ गए। राष्ट्रीय गान भी गाया और देश के उपराष्ट्रपति को करीब से देखा।

अंकिता, कक्षा आठवीं, राजकीय प्राथमिक स्कूल भाटी।



एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम में पढ़ने वाले बच्चों को यहां पर लाए। बच्चों ने भी पहली बार ऐसा कार्यक्रम देखा। इससे बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कृषमा, अध्यापक

पिता और अध्यापक साथ आएं हैं। यहां पर जादू भी दिखाया गया और हिमाचली नाटी भी कमाल की रही। इसमें काफी मजा आया। बाद में उपराष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री व राज्यपाल आए, उनका स्वागत किया।


प्रतीक सिंह, कक्षा तीसरी, एएनएम पब्लिक स्कूल बड़ाग्राम।



ऐसे कार्यक्रम में जीवन में पहली बार आए हैं। यहां पर उपराष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल को एक साथ देखा। यहां पर अनेेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। अब इन योजनाओं के बारे में गांव में जाकर बताएंगे।

शुभम, कक्षा दसवीं , राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed