फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Child kidnapped in broad daylight in Naidun, mixer machine stolen

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण, मिक्सचर मशीन चोरी

Tue, 12 Aug 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Aug 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते गलती से ठेकेदार के बजाय किसी और के बच्चे को किया अगवा
विज्ञापन

गलती का पता चलने पर आरोपियों ने बच्चे को छोड़ा, मिक्सचर भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन थाने में प्रवासी बच्चे के अपहरण और ठेकेदार की मिक्सचर मशीन की चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ठेकेदार के बच्चे को अगवा करना था लेकिन वह किसी और के बच्चे को अपने साथ बाइक पर उठाकर कर ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बिरजू ठेकेदार के साथ रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि जब गलत बच्चे को उठाने का पता चला तो बच्चे को छोड़ दिया और ठेकेदार की मिक्सचर मशीन को चोरी कर लिया। चोरी के आरोप तीन स्थानीय लोगों पर लगे हैं। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई है।
प्रवासी ठेकेदार बिरजु साहनी निवासी वार्ड नंबर एक नगर परिषद नादौन ने बताया कि वह वार्ड एक में अस्पताल के निकट झुग्गी में रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। उन्होंने कहा कि रविवार शाम को कुछ युवा झुग्गियों में पहुंचकर उसके बेटे के बारे पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद साढ़े 6 बजे वहां खेल रहे बच्चों में से एक बच्चे को उनका बेटा समझकर वह सरोज नामक व्यक्ति के बेटे को हाथ पैर बांध कर ले गए। बच्चे ने बताया कि बाइक सवारों ने अपने मुंह ढके हुए थे और वह उसे निर्माणाधीन फोरलेन की ओर ले जाकर मारपीट करने लगे और उसे इंजेक्शन की तरह किसी चीज भी चुभाई जिससे उसके मुंह पर सूजन आ गई। रात करीब नौ बजे बच्चे से उसके पिता का नाम पूछा तो आरोपियों को अहसास हुआ किसी उन्होंने बिरजु के बजाय किसी और के बेटे को अगवा कर लिया। बंधे हाथ रोता हुआ बच्चा जैसे तैसे अपनी झुग्गी तक पहुंचा। इस दौरान परिजन तथा आस पास के लोग उसे ढूंढते रहे। बिरजु ने बताया कि जब वे सुबह साढ़े चार बजे झुग्गी से थोड़ा दूर अपने मिक्सचर मशीन को ट्रैक्टर से लेने गया तो पूरी मशीन ही गायब थी।
विज्ञापन

ढूंढने पर पता चला कि उसकी मशीन औद्योगिक क्षेत्र नादौन के निकट आईटीआई के पास खड़ी है। जब मौके पर जाकर देखा तो मशीन का काफी सामान चोरी हो चुका था। चारों टायर पंक्चर किए गए थे और उसका इंजन खोल कर दूसरी ओर फेंका गया था। यह भी पता चला कि पहले इस मशीन को रविवार रात को ही निकट खड़े एक ट्रैक्टर को नकली चाबी लगाकर स्टार्ट करके चुराने का प्रयास किया गया था। बिरजू तथा सरोज ने इस संबंध में कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय तीन युवाओं पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
--भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed