{"_id":"65e73516e23a1df0870eb396","slug":"chief-minister-will-inaugurate-crores-of-rupees-with-the-foundation-stone-of-bus-stand-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122947-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बस स्टैंड के शिलान्यास के साथ करोड़ों के उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बस स्टैंड के शिलान्यास के साथ करोड़ों के उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान तैयारियों को दिया अंतिम रूप
संंवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को हमीरपुर में करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके तथा उसके बाद शिलान्यास एवं जनसभा स्थल का निरीक्षण करके सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और पक्का भरो बाईपास चौक के पास बस स्टैंड का शिलान्यास करेंगे।
यहीं पर ही वह लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग की आवासीय कालोनियों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन स्टॉप सेंटर भवन रकड़ियाल, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, कन्या विद्यालय के साइंस ब्लॉक, विजिलेंस के थाना भवन, आईटीआई हमीरपुर के अतिरिक्त भवन और उठाऊ पेयजल योजना जट्टां घिरथां का लोकार्पण भी करेंगे तथा अवाहदेवी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री बाईपास चौक के पास ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके तुरंत बाद वह कांगड़ा जिले के हरिपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।