{"_id":"5e3ef5bd8ebc3ee5dc1d8051","slug":"checking-of-kuda-sanjanter-hamirpur-hp-news-sml3237146147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन की टीम ने जांचा कूड़ा संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन की टीम ने जांचा कूड़ा संयंत्र
विज्ञापन
हमीरपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन हरकत में है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर परिषद हमीरपुर की ओर से ग्राम पंचायत दुगनेड़ी में स्थापित कूड़ा निष्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
नगर परिषद के सभी 11 नगर वार्डों का कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाने के लिए जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दुगनेड़ी में डंपिंग साइट स्थापित की गई है लेकिन, डंपिंग साइट में फेंका जाने वाला कूड़ा लावारिस कुत्तों और कौवों के माध्यम से पूरे पंचायत क्षेत्र में फैल रहा है। गर्मियों के मौसम में पूरे गांव में बदबू का माहौल रहता है। यही नहीं बरसात के मौसम में डंपिंग साइट की गंदगी बहकर कुनाह खड्ड में पहुंच जाती है। जिसके चलते कुनाह खड्ड पर स्थापित आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं का पेयजल भी दूषित हो रहा है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन और आंदोलन भी किए, लेकिन समस्या का कोई समाधान न होने पर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल से इस मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद एनजीटी ने संयुक्त टीम का गठन का मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उधर, नगर परिषद के सफाई सुपरवाइजर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि डंपिंग साइट का निरीक्षण करने के लिए ऊना से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और हमीरपुर के अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान तथा नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। जांच रिपोर्ट में सब कुछ ठीक पाया गया है। जांच रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।