फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheating was being done by giving the argument of fees in the name of loan insurance.

Hamirpur (Himachal) News: ऋण के इश्यारेंस के नाम पर फीस का तर्क देकर हो रही थी ठगी

Sun, 20 Oct 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
मामले में दोनों आरोपी विजिलेंस ने अदालत में किए पेश, 23 तक पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन


मामले में कुल 15 शिकायतकर्ता सामने आए, आगामी दिनों में आंकड़ा बढ़ने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सरकार से जुड़ी उद्यम की योजनाओं में ऋण मंजूर करवाने के नाम पर ठगी के मामले में 15 लोगों को शिकार बनाया गया है। पीड़ितों का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। जांच में खुलासा हुआ है कि बेहद ही शातिर अंदाज आरोपी ठगी को अंजाम देते थे। ऋण न चुकाने की सूरत में इंश्योरेंस का तर्क देकर यह ठगी की जा रही थी। मसलन लोगों को यह तर्क दिया जा रहा था कि यदि ऋण की अवधि के दौरान उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है इंश्योरेंस करने वाली कंपनी उनकी ओर से लोन चुकाएगी और इस इंश्योरेंस की एवज में हजारों रुपये की राशि वसूल की जाती थी।


मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों महिला और पुरुष को विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने रविवार को अदालत में पेश किया है। दोनों को अदालत ने 23 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले में विजिलेंस हमीरपुर को कई लोगों से आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली है। आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। बीते शनिवार को विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने दो प्रतिशत पर ऋण मंजूर करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया था। आरोपी लोन की इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। ठगी की शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ के नाम से चलाए जा रहे कार्यालय में दबिश के दौरान विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम था। कृष्ण चंद इस कार्यालय को संचालित करता था जबकि सुजानपुर के बनाल निवासी शिखा राणा इस कार्यालय में कार्य करती है। एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणू शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों को अदालत से 23 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड मिला है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed