फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cheated of Rs 10.60 lakh in the name of opening a Scooty agency

Hamirpur (Himachal) News: स्कूटी एजेंसी खुलवाने के नाम में ठगे 10.60 लाख रुपये

Sun, 29 Sep 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
2023 के अगस्त में दिया था स्कूटी एजेंसी देने का आश्वासन
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद नहीं उठाया फोन
पीड़ित ने पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई शिकायत
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत स्कूटी एजेंसी देने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। देशराज शर्मा पुत्र धुम्मू राम निवासी गांव घलूं तहसील नादौन की शिकायत पर थाना नादौन में यह मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2023 के अगस्त माह में मनोहर ठाकुर पुत्र संत राम गांव घारंडा तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी देने का ऑफर दिया। इसकी एवज में 10 लाख 60 हजार रुपये की राशि देने को कहा गया।


शिकायतकर्ता ने मनोहर ठाकुर को 60 हजार रुपये नकद और दस लाख रुपये के दो चेक मनोज कुमार पुत्र ठाकुर दास गांव भोर तहसील नादौन के सामने शिव शक्ति ट्रेडर करनाल के नाम से काट कर दिए। मनोहर लाल ने कहा था कि वह कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है तथा एक माह के बाद स्कूटी की एजेंसी खोल दी जाएगी परंतु मनोहर लाल ने पैसे लेने के बाद फोन उठाना ही बंद कर दिया। आज दिन तक एजेंसी नहीं खोली है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed