{"_id":"63a4a4640e873b0dd700b65c","slug":"chaudu-panchayat-woman-missing-from-nadaun-bus-stand-hamirpur-hp-news-sml431654138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन से चौडू पंचायत की महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बस अड्डा नादौन से चौडू पंचायत की महिला लापता
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौडू से एक विवाहिता के अचानक लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं। महिला 20 दिसंबर को नादौन आई थी और सुबह स्थानीय बस अड्डे से अचानक गायब हो गई। पति सर्वजीत सिंह निवासी गांव चौड़ू ने कहा कि गत 20 दिसंबर को कंचन (23) सुबह घर से नादौन के लिए निकली थी, परंतु वह नादौन बस अड्डे से अचानक गायब हो गई। जब शाम को वह घर नहीं पहुंची तो उसके बारे में सभी रिश्तेदारों व अन्य परिचितों के घर पता किया गया परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 दिसंबर बुधवार को सर्वजीत ने नादौन थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में उसका विवाह कंचन के साथ हुआ था। पीड़ित ने कहा कि वह चौडू पटवारी कार्यालय में पार्ट टाइम वर्कर की नौकरी करता है। उसके घर में अकेली माता है और वह भी बीमार रहती हैं। उसकी पत्नी के अचानक बिना बताए चले जाने से परिजन काफी परेशान हैं। कंचन का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
पीड़ित ने पुलिस से उसकी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। सर्वजीत ने लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को उसकी पत्नी के बारे में कोई सूचना मिले तो वह नादौन थाने में इसकी सूचना देने की कृपा करें। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि संबंधित थानों में सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे छानबीन कर रही है।