फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chaos over JCB bills and encroachment in disaster

Hamirpur (Himachal) News: आपदा में लगाई जेसीबी के बिलों और अतिक्रमण पर गहमागहमी

Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chaos over JCB bills and encroachment in disaster
नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में उपस्थित नप अध्यक्ष, ईओ व अन्य पार्षद। संवाद
हमीरपुर। आपदा में हमीरपुर शहर में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए लगाई गई जेसीबी और अन्य मशीनरी के बिलों को पेश न करने को लेकर नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में खूब गहमागहमी हुई। पिछली बैठक में भी बिलों को पेश नहीं किया गया था। मीटिंग में शहर के एक बड़े कारोबारी के अतिक्रमण पर कार्रवाई न होने को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों में खूब तनातनी हुई।
विज्ञापन


पार्षदों ने अतिक्रमण पर कार्रवाई महज छोटे रेहड़ी-फड़ी धारकों तक सीमित रहने पर नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाए। नगर परिषद हमीरपुर में मंगलवार को नगर परिषद की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, ईओ अजमेर ठाकुर और सभी वार्डों के पार्षद और मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे। मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने कारोबारी की ओर से किए गए अतिक्रमण के मुद्दे को उठाया। इसकी शहर में अलग-अलग जगह पर कई दुकानें हैं। भोटा चौक पर बनी दुकान के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण का मुद्दा नप की बैठक में खूब उछला। अतिक्रमण के दावे के विपरीत यहां पर व्यापारी का तर्क है कि जमीन उसके नाम है। अब नगर परिषद इस मामले के समाधान के लिए जल्द ही निशानदेही भी करवाएगी। यहां पर राहगीरों का चलना फिरना मुश्किल हो गया है। मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा ने कहा कि रेहड़ी फड़ी वालों के साथ अतिक्रमण करने वाले बड़े दुकानदारों पर भी कार्रवाई की आवश्यकता है। इस पर नगर परिषद को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, मनोनीत पार्षद डॉ. हर्ष कालिया ने कन्या विद्यालय के सामने किए गए अतिक्रमण के मुद्दे को उठाया। बैठक में उपाध्यक्ष संदीप कुमार, नीना चौधरी, राज कुमार, डिंपल बाला, राधा रानी, सुदेश आनंद, पुष्पा शर्मा, सुशील शर्मा सहित कार्यकारी अधिकारी ठाकुर अजमेर सिंह, सहायक अभियंता अश्वनी, कनिष्ठ अभियंता तिलक राज व सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। नप के ईओ अजमेर ठाकुर ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






बजूरी में बनेगा बहुमंजिला शोरूम, मुख्य चौराहों पर लगेंगी शूरवीरों की प्रतिमाएं
बैठक में वार्डों के विकास कार्यों के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण करने के भी प्रस्ताव पारित किए। वार्ड नंबर 7, 8, 10,11 में पीवीसी पाइप डालने, गांधी चौक और गांधी गेट का नवीनीकरण व डिजिटल लाइट लगवाने, शहर के विभिन्न पार्कों में वाल पेंटिंग, वार्ड नंबर सात के पार्क में बच्चों को टेबल टेनिस पिच, जिम बनवाने, हथली खड्ड के साथ मोक्ष धाम बनवाने और नगर परिषद में दानी सज्जनों से शव वाहन लेने, शहर में मीट और मछली की अलग से मार्केट बनवाने के बारे में प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ चौकों पर हाई मास्ट लाइट्स लगवाने, शहर के सभी शौचालय का नवीनीकरण, वार्ड नंबर 7 एनआईटी कॉलोनी के सामने नाले का चैनलाइजेशन करने के बाद पार्क बनाने, मंदिर व वर्षाशालिका बनवानेे, रैहन बसेरा में खाली जगह पर स्टोर-यार्ड व पार्किंग बनवाने, टाउन हाल में बैडमिंटन कोर्ट, स्टेज व छत की मरम्मत, बजूरी में नगर परिषद की खाली जगह पर तीन मंजिला शोरूम व रेस्ट हाउस बनवाने, शहर के मुख्य चौराहों पर महाराणा प्रताप सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगवाने, अणु से पक्का भरो से होकर हमीर होटल तक स्ट्रीट लाइट लगवाने, बचत भवन के नजदीक स्वामी दयानंद चौक बनवाने, भोटा चौक में कांप्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर टीन डाल कर स्ट्रीट वेंडर्स को किराये पर देने, नगर परिषद के रेस्ट हाउस के पास खाली जगह पर कार पार्किंग, सभी शौचालयों की नवीनीकरण करना व टायलेट बनवाने, हथली खड्ड में गोशाला के काम को पूरा करने, भोटा चौक, अणु चौक, गांधी चौक में डिजिटल बोर्ड लगवाने, सभी वार्डों में गली-मोहल्ले में साइन बोर्ड लगवाने के बारे में प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed