फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Challenges should be faced boldly instead of being afraid: Oshin

चुनौतियों ने डरने के बजाय डटकर सामना करें : ओशिन

Sat, 25 Nov 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Challenges should be faced boldly instead of being afraid: Oshin
सुपर मेगनेट ग्रुप के सिल्वर बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर के वार्षिक पारितोषिक में पंजाबी
हमीरपुर। सुपर मैग्नेट ग्रुप के अंतर्गत सिल्वर बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को टाउन हॉल हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी ओशिन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति, लोकनृत्य, अतुल्य भारत, मेरे घर राम आएंगे, चस्का लगा नाटी का, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्कूल की उपाध्यक्ष शकुंतला नुघाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा ने सिल्वर बेल्स स्कूल के इतिहास पर प्रकाश डाला और चालीस वर्षों की संस्थान की उपलब्धियों के बारे में बताया। मुख्यातिथि ओशिन शर्मा ने बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया और जिंदगी में अपने पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कहा। ओशिन शर्मा ने बच्चों को सफलता के पांच सूत्र दिए और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से डरने के बजाय डटकर सामना करना चाहिए, तभी सफलता आपके कदम चूूमेगी। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रवीण की ओर से पढ़ी गई। इस अवसर पर सुपर मैग्नेट ग्रुप के निदेशक अमित कपिल, वाटिका सूद, मीना शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य नीलम शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed