फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chakmoh Panchayat started slowly, with the first vote at 7:30 a.m., and the pace increased after 8 p.m.

चकमोह पंचायत में शुरुआत धीमी, 7:30 बजे पहला मतदान, आठ बजे के बाद बढ़ी रफ्तार

Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chakmoh Panchayat started slowly, with the first vote at 7:30 a.m., and the pace increased after 8 p.m.
ग्राम पंचायत चकमोह में मतदान का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते हुए लोग। संवाद
दियोटसिद्ध/ताल/अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह के स्कूल में अलग-अलग वार्डों के लिए बने मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से ही मतदान कर्मियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सुबह 6:45 बजे तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं, लेकिन सात बजे तक कोई भी मतदाता नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पहला वोट करीब 7:30 बजे डाला गया। शुरुआती में मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन 8 बजे के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी। 9 बजे तक पंचायत में करीब 23 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। दो घंटे में लगभग 210 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया। दोपहर एक बजे के बाद तेज धूप के कारण मतदान की गति कुछ धीमी हो गई, लेकिन तीन बजे तक करीब 64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस समय तक कुल 1389 मतदाताओं में से 638 महिला और 711 पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताल पंचायत में देर शाम तक जारी रहा मतदान
ग्राम पंचायत ताल में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। तीन बजे के बाद भी कई मतदाता कतार में खड़े रहे और मतदान प्रक्रिया लगभग शाम पांच बजे तक जारी रही। बूथ नंबर दो और तीन पर मतदाताओं के लिए छाया की व्यवस्था की गई है, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
मतदान में एक वोट डालने में लगभग 10 मिनट का समय लग रहा है। दोपहर तीन बजे तक 805 में से 605 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह सात से नौ बजे तक 52 महिला और 54 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि नौ से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच 111 महिला और 109 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाला। दोपहर तीन बजे तक कुल 164 पुरुष और 191 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
समीरपुर पंचायत में दिखा उत्साह, 75 प्रतिशत से अधिक मतदान
ग्राम पंचायत समीरपुर में सुबह 6:30 बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और सात बजे तक लंबी कतारें लग गई हैं। नौ बजे तक 142 पुरुष और 123 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। इसके बाद सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच मतदान में तेजी आई, जहां 240 पुरुष और 297 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।
दोपहर एक बजे तक 347 पुरुष और 403 महिला मतदाता मतदान कर चुके हैं, जबकि 3 बजे तक कुल 805 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पंचायत में कुल 75.44 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी मतदान किया।

वहीं, वार्ड नंबर तीन की युवा वोटर वंशिका ने सबसे पहले मतदान कर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। वार्ड नंबर एक, दो और चार में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली। पंचायत में 1067 मतदाताओं में से 805 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत में कुल 75.44 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

ग्राम पंचायत चकमोह में मतदान का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते हुए लोग। संवाद

ग्राम पंचायत चकमोह में मतदान का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते हुए लोग। संवाद

ग्राम पंचायत चकमोह में मतदान का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते हुए लोग। संवाद

ग्राम पंचायत चकमोह में मतदान का प्रयोग करने के बाद निशान दिखाते हुए लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed