फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Chairman's edge from the meeting of the city council Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: नगर परिषद हमीरपुर की बैठक से अध्यक्ष का किनारा

Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के सभी वार्डों को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना 10 दिन में ही खटाई में पड़ गई। नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने सोमवार को बुलाई बैठक से किनारा करते हुए अतिक्रमण हटाने की मुहिम को लेकर अपनी ही नगर परिषद और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर केवल छोटे दुकानदारों को परेशान किया जाता है, जबकि धन्नासेठों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इसलिए सभी पर बराबर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अतिक्रमण के बारे में काफी-कुछ लिखा।
विज्ञापन


इसके चलते नगर परिषद की सोमवार को बुलाई बैठक स्थगित करनी पड़ी। अब मंगलवार को फिर से इस मामले में बैठक बुलाई गई है। इससे पूर्व 3 मार्च को आयोजित मासिक बैठक में नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद उपाध्यक्ष संदीप भारद्वाज, वार्ड सदस्य विनय कुमार, डॉ. सुशील कुमार, राजकुमार, सुदेश आनंद और पार्षद पुष्पा शर्मा समेत छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी का चेयरमैन संदीप भारद्वाज बनाए गए थे। इस कमेटी की पहली बैठक सोमवार सायं तीन बजे रखी गई थी लेकिन जब अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित करनी पड़ गई। दरअसल नगर परिषद में पंजीकृत 187 रेहड़ियों को ही शहर में कारोबार की अनुमति है लेकिन पिछले दो सालों से यह संख्या दोगुने से भी अधिक पहुंच चुकी है। जिससे न केवल राजस्व के रूप में नगर परिषद को नुकसान हो रहा है। बल्कि शहर में बूढ़े और बच्चों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बीते रोज भी अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम को उलटे पांव लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक अतिक्रमण से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष मुहिम चलाई जाएगी। किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

-विनय कुमार, पार्षद वार्ड नंबर आठ।
सोमवार दोपहर दो बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि अतिक्रमण हटाने बारे गठित कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है। समय पर सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते थोड़ी नाराजगी जरूर है लेकिन मंगलवार को बैठक में अतिक्रमण से निपटने बारे चर्चा होगी।
-संदीप भारद्वाज, उपाध्यक्ष, नगर परिषद हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed