{"_id":"5f99b3cf8ebc3e9bb80b9f4e","slug":"centre-hamirpur-hp-news-sml3498342158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में खुला जिला का पहला नशा निवारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में खुला जिला का पहला नशा निवारण केंद्र
विज्ञापन
हमीरपुर। नशे से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए हमीरपुर में जिला का पहला नशा निवारण केंद्र खुला है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रायोजित इस केंद्र में नशे के उपचार के लिए ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी। आईपीडी सेवाओं के लिए इस केंद्र में पंद्रह बिस्तर स्थापित किए गए हैं। मंगलवार शाम को नशा निवारण केंद्र की विधिवत शुरूआत जिला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा ने की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में नशा निवारण के लिए आवासीय सुविधा मुफ्त उपलब्ध रहेगी। इस केंद्र में न केवल निशुल्क उपचार मुहैया होगा बल्कि यह उपचार राष्ट्रीय मानकों पर आधारित होगा और मरीजों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
डोगरा ने कहा कि इस केंद्र के संचालन के लिए समाजसेवी संस्था गुंजन ऑर्गेनाइजेशन को अधिकृत किया गया है जो कि नशा निवारण के क्षेत्र में काफी अनुभवी है और बीते 20 वर्षों से सेवाएं प्रदान कर रही है। डोगरा ने कहा कि यहां उपचार के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 7018712909 जारी किया गया है। जिस पर संपर्क करके पीड़ित का इलाज करवाया जा सकता है। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी गीता मरवाह, गुंजन संस्था के निदेशक संदीप परमार, नशा निवारण केंद्र के सेवा प्रभारी विजय सरोच, नितिका ठाकुर आदि उपस्थित रहे।