{"_id":"6031164f8ebc3ee978485441","slug":"center-retention-fees-waived-for-students-in-ghangot-school-hamirpur-hp-news-sml3616010115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंगोट स्कूल में छात्रों की केंद्र प्रतिधारण की फीस माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंगोट स्कूल में छात्रों की केंद्र प्रतिधारण की फीस माफ
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंगोट की स्कूल प्रबंधन समिति ने परीक्षा के लिए केंद्र प्रतिधारण की ग्यारह हजार रुपये फीस माफ करने का निर्णय लिया है। यह फीस समिति पीटीए फंड से भुगतान करेगी। ताकि कोविड-19 के उपरांत अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। इस मौके पर स्कूल को हाल ही में वाटर कूलर दान करने वाले सूबेदार नरेंद्र सिंह को बीआरसीसी अजय शर्मा और प्रधानाचार्य दलेर सिंह पठानिया ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बैठक में स्वच्छता पुरस्कार की राशि से विद्यालय में किए गए कार्यों का विवरण भी साझा किया और प्री बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। बच्चों की प्रगति रिपोर्ट भी अभिभावकों से साझा की।