{"_id":"694c3f076aeba566c00571b9","slug":"cement-bags-damaged-due-to-panchayats-laxity-recovery-to-be-made-now-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-177924-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंचायत की सुस्ती से खराब हुए सीमेंट के बैग, अब होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंचायत की सुस्ती से खराब हुए सीमेंट के बैग, अब होगी रिकवरी
Thu, 25 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत साहन्वीं में रखा हुआ सीमेंट । स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहन्वीं के तहत विकास कार्यों के लिए आए सीमेंट की करीब 36 बोरियां पंचायत प्रतिनिधियों की सुस्ती के कारण खराब हो गईं। यह सीमेंट निर्माण स्थल पर बने शैड में रखा हुआ है। अब पंचायत से ही इस नुकसान की रिकवरी की जाएगी।
लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ भोरंज को भेज दी है। शिकायत मिलने के बाद बीडीओ ने अधिकारियों को मौके पर भेजा है। सीमेंट की बाेरियों पर प्रयोग की अंतिम तिथि जुलाई माह अंकित है। इसमें आठ बोरियां बिल्कुल खराब हो गई हैं, जबकि अन्य बोरियां भी प्रयोग करने की हालत में नजर नहीं आ रही हैं।
ताल से सिद्धपुर से मसरेड़ू नामक स्थान को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्कर खड्ड के नजदीक श्मशानघाट से सटे नाले पर करीब पांच लाख रुपये से एक पुली का निर्माण किया जाना था। इसके लिए स्थानीय विधायक ने पंचायत को पांच लाख रुपये बरसात के मौसम में प्रदान किए थे।
विज्ञापन
पंचायत ने पुली का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था। इस निर्माण कार्य पर पंचायत ने करीब 40 बैग सीमेंट प्रयोग कर लिए हैं। इसके बाद बरसात का मौसम शुरू होने के कारण यह निर्माण अधर में लटक गया। बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद भी इस काम को शुरू नहीं किया जा सका। पुली का निर्माण न होने के कारण जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सीमेंट खराब होने से हजारों रुपये की चपत भी लगी है।
कोट :
मौके पर 36 बैग सीमेंट के पाए गए हैं। इनमें बैग आठ खराब पाए गए हैं। यह सीमेंट पंचायत प्रधान को जारी हुआ था। खराब सीमेंट की रिकवरी संबंधित पंचायत से की जाएगी। -कुलवंत, बीडीओ भोरंज