Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CCTV footage examined in connection with the incident of aerial firing at Banoi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: बनोई चौक पर हवाई फायरिंग मामले में खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनोई चौक पर हुई हवाई फायरिंग की वारदात के बाद गगल थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। व्यस्त हाईवे पर सरेआम हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को शिकायतकर्ता स्थानीय दुकानदार के अलावा बनोई चौक पर मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले प्रत्यक्षदर्शी से भी गहन पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शी से घटना के समय संदिग्ध गाड़ी की दिशा, उसमें सवार लोगों की गतिविधियों और फायरिंग के बाद गाड़ी किस ओर गई, इस संबंध में जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की प्राथमिक फुटेज में गाड़ी का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आने के कारण पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस की विशेष टीमें अब पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबों, पेट्रोल पंपों और आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का प्रयास काले रंग की संदिग्ध गाड़ी की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस घटनास्थल से खाली कारतूस के खोल और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में भी लगी है। शुरुआती जांच में वारदात में देसी कट्टे का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed