फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Cash and jewelry stolen from a house in Chakmoh after the lock was broken in broad daylight.

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen from a house in Chakmoh after the lock was broken in broad daylight.
चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में चोरी करने से पहले खिड़की से झांकता चोर। स्रोत : वीडियो ग्रे
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जमुना देवी अपने बेटे के साथ दियोटसिद्ध गई थीं। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी हथौड़ी लेकर घर के पास पहुंचता और खिड़की से कमरे के अंदर झांककर स्थिति का जायजा लेता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने हथौड़ी से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में दाखिल हो गया। आरोपी घर से करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य सोने का गहना चोरी कर ले गया।
वारदात के बाद उसने घर के अंदर से दुपट्टा लेकर चेहरा ढका और मौके से फरार हो गया। घर लौटने पर परिवार को टूटा ताला देखकर चोरी का पता चला। सामान की जांच करने पर नकदी और गहने गायब मिले।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है तथा चोरी हुए अन्य सामान का भी आकलन किया जा रहा है।
कोट
चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। आरोपी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article