{"_id":"6a10b171946e66c8a207e6e5","slug":"case-of-theft-in-barsar-crime-committed-by-switching-off-cctv-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-194537-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में चोरी का मामला, सीसीटीवी को बंद कर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में चोरी का मामला, सीसीटीवी को बंद कर वारदात को दिया अंजाम
Sat, 23 May 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 23 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत करनेहड़ा निवासी महिला ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मामला दिसंबर 2025 का है, लेकिन शिकायत पांच माह बाद करवाई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में करनेहड़ा निवासी महिला का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों को बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वारदात में संलिप्त लोगों का भी पता लग गया है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरों के अलावा डीवीआर से भी छेड़छाड़ की गई है।
घर के अंदर से सोने की अंगूठी और तीन हजार की नकदी चुराई गई है। महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ बणी में किराए का कमरा लेकर रह रही है। 23 दिसंबर 2025 को पति छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर चले गए और महिला किराए के कमरे में वापस आ गई।
विज्ञापन
पहली जनवरी 2026 को मोबाइल पर जब कैमरे चेक किए तो वह बंद थे। घर जाकर देखा कि घर में सामने की तरफ लगे दो कैमरों से तोड़फोड़ की गई थी तथा एंगल बदल दिया है। एक कैमरा पूरी तरह से तोड़ दिया है। डीवीआर से छेड़छाड़ की है।
महिला के अनुसार पुरानी रिकाॅर्डिंग चेक करने पर देखा 25 दिसंबर 2025 की रात को दो लड़के घर में प्रवेश करते हैं और कैमरे पर चोट मारते हैं। महिला ने 112 हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार घटना में शामिल तीन नाबालिगों की पहचान हुई है। एएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।